मुजफ्फरनगर.यूपी में मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को पूरे यूपी में सबसे अधिक तापमान बांदा जिले का 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा। फिर वाराणसी 42.8 डिग्री सेल्सियस और प्रयागराज में 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, चक्रवाती हवाओं की वजह से 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक लू चलेगी। जिस वजह से अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त दर्ज की जा सकती है।

मौसम अलर्ट, यूपी में अधिकतम तापमान बढ़ेगा
प्रदेशभर में रविवार को मौसम शुष्क था। तेज गर्म हवाओं से सबकी हालात खराब थी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि, पश्चिमी विक्षोभ के शिथिल पड़ने के बाद तापमान में वृद्धि का सिलसिला शुरू हो चुका है। रविवार को मौसम शुष्‍क रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, प्रदेशभर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर सकता है। प्रदेश में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है।