जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे हिन्द मजदूर किसान समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं तथा किसानों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाकर यहां से गुंडाराज को खत्म किया है। गरीब जनता को राशन कार्ड से अनाज की व्यवस्था की है। हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रमोहन व हजारों किसान मुख्यमंत्री के कार्यों के प्रशंसक हैं। हिन्द मजदूर किसान समिति ने मुख्यमंत्री से किसानों की विभिन्न समस्याओं को दूर करते हुए मांग की है कि किसानों के गन्ने का रेट बढ़ाया जाये। 15 बीघे तक के किसान को बचत कम होने के कारण सामान्य गन्ना किसान के रेट से ज्यादा मिले और मील उसकी पर्ची पहले दे जिससे वो अगली फसल समय से बो सके। आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या के स्थायी समाधान के लिए शुक्रताल-मुजफ्फरनगर स्थित गौचर भूमि से अवैध कब्जा हटवाकर वहां तारबाड़ कर आवारा पशुओं वहां छोड़ा जाए। टयूबवैल पर लगने वाले मीटरों पर प्रतिबन्ध लगाया जाए।