मुजफ्फरनगर. गृहमंत्री अमित शाह आज मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं। अमित शाह के आगमन से पहले एडीजी राजीव सभरवाल ने पुलिस अधिकारियों के साथ नगर में पैदल घूम कर मार्ग पर फ्लैग मार्च किया। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों में पीड़ितों को आरोपी और आरोपियों को पीड़ित बनाया गया है। वह पश्चिमी की जनता से पूछने आए हैं कि क्या दंगे भूल गए।

जाट समाज सभी सुरक्षाबलों और सेनाओं में है। पश्चिमी यूपी और हरियाणा के लोग मिले। वीरों की भूमि है। देश की सुरक्षा के लिए जान देने में पीछे नहीं हटी। भाजपा भी देश की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखी। दस साल तक सोनिया और मनमोहन सिंह की सरकार थी। उन्हें सपा और बसपा ने भी समर्थन दिया। तब देश में आलिया, मालिया और जमालिया आते थे, लेकिन दिल्ली के नेतृत्व को कानों पर जूं तक नहीं रेंगती थी। देश को सपा, बसपा और कांग्रेस सुरक्षित नहीं रख सकती।

गृहमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव और जयंत सिंह का साथ मतगणना तक है। इसके बाद जयंत भाई निकल जाएंगे और आजम बैठ जाएंगे। अभी आजम जेल में है, फिर जयंत जी नहीं रहेंगे। अतीक अहमद और आजम आएंगे। गृहमंत्री ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर अलीगढ़ विश्वविद्यालय का निर्माण कराया। बागपत के टांडा-रमाला रोड का नाम चौधरी चरण सिंह के नाम पर रखा। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत और दादी चंद्रो तोमर के नाम पर सडक़ों का नाम रखा।

शनिवार दोपहर बाद मेरठ रेंज के एडीजी राजीव सभरवाल नगर में पहुंचे। उन्होंने एसएसपी अभिषेक यादव व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ शहर कोतवाली के भगत सिंह रोड, दाल मंडीए शिव चौक के आसपास के बाजारों में पहुंच कर पैदल मार्च किया। गृहमंत्री अमित शाह आजनगर में पहुंचकर शिव चौक के आसपास के व्यापारियों से जनसंपर्क करेंगे। व्यापारियों से मुलाकात भी करेंगे। इसके लिए शिव चौक को गुब्बारों से सजाया गया है। इसी के चलते पुलिस अधिकारी भी अलर्ट हैं। बताया गया कि दोपहर बाद गृहमंत्री नई मंडी क्षेेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक मंडप में मुलाकात व बैठक करेंगे।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए नई मंडी कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने गांव मेघाखेडी, बागोवाली, तिगरी, बिलासपुर व शेरनगर तथा सिखेडा पुलिस ने भिक्की, नंगला आदि आधा दर्जन गांवों में पुलिस व आरपीएफ की बटालियन के साथ फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चुनाव में किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है। सभी निडर होकर मतदान करें। किसी नेता के दबाव व प्रलोभन में न आए। निष्पक्ष मतदान करना है। जो भी असामाजिक तत्व चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अपने क्षेत्र के शरारती तत्वों की जानकारी पुलिस को सूचना दें।