नई दिल्ली। जैसे ही गर्मियां आती है, लोगों का दिल ठंडी चीज़ें खाने और पीने का करने लगता है। गर्मी से राहत पाने के लिए हम सभी फ्रिज से निकला ठंडा पानी पीने भागते हैं। ठंडा पानी गर्मी से ज़रूर राहत दिलाता है, लेकिन दूसरी ओर आपकी सेहत को कई तरह से नुकसान भी पहुंचाता है। एक्सपर्ट्स भी चिल्ड पानी को सेहत के लिए खराब बताते हैं, खासतौर पर जब मौसम बदल रहा हो। अगर आप आजतक ठंडे पानी से होने वाले नुकसान से अनजान थे, तो यह आर्टिकल ज़रूर पढ़ें।

गर्मियों में फ्रिज का ठंडा पानी पीने के नुकसान
1. गले का इंफेक्शन
ज़रूरत से ज़्यादा पानी पी लेने से गले में दर्द और नेज़ल कंजेसन हो सकता है। खासतौर पर खाना खाने के बाद ठंडा पानी पी लेने से श्वसन पथ में अतिरिक्त बलगम बनने लगता है, जिससे कई तरह के इंफेक्शन हो सकते हैं। इसलिए जितना हो सके ठंडा पानी पीने से बचें।

2. पाचन में गड़बड़ी का कारण बनता है
अत्यधिक ठंडा पानी पीने से रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जो बदले में पाचन को परेशान करता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ठंडे पानी के कारण पेट सिकुड़ जाता है, जिससे खाने के बाद पाचन क्रिया अधिक कठिन हो जाती है। पाचन क्रिया ठंडे पानी से फौरन प्रभावित हो जाती है।

3. वज़न घटाना मुश्किल हो जाता है
ठंडा पानी पीने से आपके शरीर में जमे फैट्स को बर्न होने में दिक्कत आती है, जिससे वज़न घटाना मुश्किल हो जाता है। अगर आप वज़न घटाना चाह रहे हैं, तो ठंडे पानी से दूरी बनाना ही बेहतर है।

4. दांत नाज़ुक होते हैं
चिल्ड पानी पीने से दांत से जुड़ी दिक्कतें शुरू हो जाती है, जैसे दांतों में सेंसिटिविटी, जिससे आपके लिए खाने को चबाना या कुछ भी पीना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए सभी को सलाह दी जाती है कि सामान्य तापमान वाला ही पानी पिएं ताकि स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां न हों।

5. हृदय गति को धीमा कर देता है
ठंडा पानी पाने से दिल की धड़कने धीमी हो जाती हैं। दसवीं कपाल तंत्रिका शरीर के स्वायत्त तंत्रिका तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हृदय गति में कमी को नियंत्रित करती है। जब आप ठंडा पानी पीते हैं, तो ठंडा तापमान तंत्रिका को सक्रिय कर देता है, जिससे आपकी हृदय गति धीमी हो जाती है।