बागपत। बड़ौत की एक काॅलोनी में रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर देकर लेखपाल पर पहली शादी की जानकारी छिपाकर दूसरी शादी करने और हथियार दिखाकर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। महिला ने लेखपाल पति पर तीसरी शादी तय करने का भी आरोप लगाया।
महिला ने बताया कि उसकी शादी हाथी करौदा जिला शामली निवासी के साथ हुई थी। जो बिजनौर जिले में नगीना में लेखपाल के पद पर तैनात है और वर्तमान में बड़ौत की आवास विकास काॅलोनी बड़ौत में रह रहा है। आरोप लगाया कि उसका पति अवैध हथियार रखता है, जिसे दिखाकर उसके साथ कई बार अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर यातनाए दी गई। अब उसका पति तीसरी शादी करने की तैयारी में है। इसके बारे में परिजनों को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।