बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में पांची गांव एक युवती की हत्या से हड़कंप मच गया। यहां एक व्यक्ति ने अपनी भतीजी को गला घोटकर माैत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार मृतका ने एक युवक के साथ कोर्ट मैरिज की थी। परिजनाें को पता चला तो वे नाराज थे। शनिवार को युवती की चाचा द्वारा गला घोटकर हत्या कर दी गई।