मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन के मोहल्ला मल्हूपुरा निवासी आबिद का रविवार शाम अपने खानदान के युवकों से किसी बात पर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर उसने घर में रखे चाकू से अपने पेट में कई बार वार कर खुद को घायल कर लिया। परिवार के लोग घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने यह जानकारी पुलिस को दी।

तो थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिवार व आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखे। सीओ सिटी व्योम बिंदल का कहना है कि युवक का अपने खानदान के युवकों से विवाद हुआ था, तब उसने खुद को चाकू से घायल कर लिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। अभी तहरीर नहीं आई है।