मुजफ्फरनगर। गांव जटनगला में भाकियू अराजनैतिक संगठन व किसानों का धरना छठे दिन भी बदस्तूर जारी रहा। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर 20 दिसम्बर तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता तो 21 दिसम्बर को धरना स्थल पर ही महापंचायत की जाएगी। वहीं छठे दिन रेल फे्रट कॉरिडोर का निर्माण कार्य बंद रहा। कड़ाके की ठंड में किसान धरना स्थल पर जमे रहे।

ईस्टर्न डेडिकेटेड रेल फ्रंट कॉरिडोर का निर्माण कार्य रविवार को छठे दिन भी बंद पड़ा रहा। भाकियू अराजनैतिक संगठन के साथ किसान गांव जटनंगला में धरने पर बैठे रहे। भाकियू अराजैतिक के जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी ने बताया कि अगर 20 दिसम्बर तक किसानों के मुआवजे की समस्या का समाधान नहीं किया जाता तो 21 दिसम्बर को धरना स्थल पर महापंचायत की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन लगातार किसानों की समस्या की अनदेखी कर रहा है। शनिवार को इस संबंध में एडीएम वित्त अरविन्द्र कुमार मिश्र से वार्ता विफल रही। कड़ाके की ठंड में किसान धरना स्थल पर जमे हुए है। 8 गांव के 55 किसानों को मुआवजा न मिलने पर जटनगला में धरना दिया जा रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नीरज पहलवान, अक्षय त्यागी, आदित्य बालियान, सुधीर पहलवान, सुरेन्द्र रावल, नीरज मलिक व मंयक त्यागी आदि मौजूद रहे।