मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद में भूमाफियाओं के खिलाफ धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह को भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई समाज के लिए लड़ी जा रही है। मास्टर विजय सिंह पूरी युवा पीढ़ी और समाज के लिए प्रेरणा हैं।

भाकियू अध्यक्ष सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ शहर के शिव चौक स्थित धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने भाकियू की ओर से मास्टर विजय सिंह को प्रशस्त्रि पत्र दिया। टिकैत ने कहा कि विजय सिंह का लंबा धरना उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है।

भूमाफियाओं के खिलाफ चल रही लड़ाई में उनका कोई भी व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं है। इसके बावजूद भी वह अपने फैसले से डिगे नहीं। इससे पला चलता है कि लड़ाई समाज के लिए लड़ी जा रही है। सरकार को उनकी मांग पर गंभीरता दर्शाते हुए प्रकरण का निस्तारण कर देना चाहिए।

शामली के इस मामले में अब तक सरकार की ओर से बरती गई अदूरदर्शिता समझ से परे हैं। सरकार अपनी निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करें।