मुज़फ्फरनगर। गुरूवार को कोतवाली में भाकियू कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर धरना प्रदर्शन किया। आरोप है कि ताजपुर गांव में दो पहले हुए विवाद में पुलिस ने हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा। कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। एसडीएम ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझा कर हंगामा शांत कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की दरोगा से नोकझोंक भी हुई।

करीब दो महीने पूर्व गांव ताजपुर में दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट के अलावा महिलाओं से छेडछाड का आरोप भी लगाया था। हमले में एक पक्ष के लोगों को अधिक चोटें आई थी। घटना के कई दिनों बाद पुलिस ने हमलावरों पर केस दर्ज तो कर लिया लेकिन अभी तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। करीब दो महीने बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर गुरूवार को भाकियू कार्यकर्ता कोतवाली पहु़ंचे। कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में धरना प्रदर्शन् करते हुए पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगा दिया। आरोप था कि क्षेत्रीय दरोगा केस दर्ज के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। करीब एक घंटे तक धरना प्रदर्शन के दौरान एसडीएम जीत सिंह राय प्रदर्शन कारियों के बीच में पहुंचे। भाकियू कार्यकर्ता राकेश पंडित ने नरेश टिकैत से फोन पर वार्ता की। प्रदर्शन के दौरान कोतवाल धर्मेन्द्र कुमार ने हमलावरों को जल्द पकडने का आश्वासन देकर हंगामा शांत कराया। मौके पर प्रमोद अहलावत, भारतवीर आर्य, आदि मौजूद रहे।
a href=”https://play.google.com/store/apps/details?id=com.asbnewsindia”>