मुजफ्फरनगर। सम्पत्ति के लालच में पिता की हत्या करने वाले आरोपी के साथी को भौराकलां पुलिस ने बागपत जनपद के थाना खेकडा की एनबीसीसी सोसाइटी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त की गयी आल्टो कार बरामद की गयी। बरामद आल्टो कार मृतक की थी। पुलिस इस हत्याकांड मंे फरार चल रहे एक आरोपी की तलाश कर रही है। एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
15 मार्च 2023 को भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव शिकारपुर के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव कार में पडा मिला था। उसकी शिनाख्त साहब सिंह निवासी मुकन्दपुर थाना भलस्वा डेयरी दिल्ली के रुप मंे हुई थी। थाना प्रभारी भौराकलां अक्षय शर्मा ने बताया कि साहब सिंह की हत्या उसके बेटे प्रमोद ने अपने साथी लवेन्द्र उर्फ मोनू व विक्की उर्फ विक्रांत त्यागी निवासीगण आसरा आवास विकास कालोनी मंडौली थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद के साथ मिलकर सम्पत्ति के लालच मंे की थी। पुलिस ने प्रमोद को कुछ समय पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फरार चल रहे आरोपी लवेन्द्र उर्फ मोनू को पुलिस ने बागपत जनपद के खेकड़ा थाना क्षेत्र की एनबीसीसी सोसाइटी से गिरफ्तार कर लिया है। उसके बाद से मृतक की आल्टो कार बरामद की गयी। इसी आल्टो कार के जरिये साहब सिंह की हत्या करने केपश्चात शव को उसमे डालकर शिकारपुर के जंगल में फेंका गया था। पुलिस फरार तीसरे साथी की तलाश कर रही है।
थाना प्रभारी भौराकलां अक्षय शर्मा ने बताया कि साहब सिंह ने पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी कर ली थी। जिस कारण उसका अपने बेटे प्रमोद से विवाद रहता था। इसी विवाद व सम्पत्ति के लालच में उसने अपने साथी विक्की व लवेन्द्र के साथ मिलकर पिता की हत्या की प्लानिंग की। आरोपियों ने साहब सिंह की गला दबाकर हत्या की और शव को उसकी ही कार मंे डालकर शिकारपुर के जंगल में फेंक दिया। गिरफ्तार आरोपी लवेन्द्र मूल रुप से मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के गांव मुकन्दपुर का रहने वाला है। इसी कारण उसने शव को मुजफ्फरनगर के जंगल में फेंकने की प्लानिंंग की थी। ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।