मुजफ्फरनगर।   उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। भौराकलां थाना क्षेत्र के एक गांव में सौतेली बेटी के साथ पिता ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मां को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बताया गया कि पीड़िता घर पर अकेली थी। इसी दौरान पिता ने सौतेली पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने आरोपी पिता जितेंद्र वाल्मीकि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।