मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के निकट आते ही सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों को मजबूत करना शुरु कर दिया है। जयंत चौधरी ने भी राष्ट्रीय लोकदल की टीम को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति का सिलसिला तेज कर दिया है। मुजफ्फरनगर के पूर्व मंत्री योगराज सिंह को जयंत चौधरी ने बडी जिम्मेदारी सौंपी है।
राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्षों की सूची जारी की है। मुजफ्फरनगर से पूर्व मंत्री योगराज सिंह को भी पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर योगराज सिंह की यह नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है। पूरे प्रदेश में पार्टी द्वारा 12 उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। नीचे आप सभी उपाध्यक्षों की पूरी लिस्ट देख सकते हैं।