मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड गुप्ता रिसोर्ट में ईट निर्माता कल्याण समिति के तत्वावधान में जिले के ईंट भट्टा मालिकों की बैठक हुई। मौजूदा हालात से परेशान सभी भट्टा मालिकों ने अखिल भारतीय ईट एवं टाइल्स निर्माता संघ और उत्तर प्रदेश ईट निर्माता समिति के संयुक्त आह्वान पर आगामी सीजन में भट्टे बंद रखने की चेतावनी दी गई।
समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि कुटीर उद्योग की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। अगर समस्याओं का निराकरण नहीं होता तो हम लोगों को एक बड़े संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए सभी भट्टा स्वामी अपने प्रतिष्ठान पर कम से कम 100 की संख्या में पौधरोपण करें। संचालन महामंत्री बलराम तायल ने किया। इस मौके पर हाजी जियाउर रहमान, अशोक कुमार, कृष्ण त्यागी, बलराम तायल, हाजी जमशेद प्रधान, कृष्णपाल, वेद प्रकाश आर्य, राजवीर डायरेक्टर, संजीव वकील, दिनेश कुमार, ब्रह्म सिंह, हाजी मुर्तुजा, सुधीर ठाकुर, नईम राणा मौजूद रहे।