मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में ई-रिक्शा लूटकर चालक की हत्या कर दी गई। उसका शव जंगल में पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा लूट कर चालक की हत्या कर दी गई।

हत्यारो ने कत्ल करने के बाद शव को जंगल में फेंक दिया। वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला रैदासपुरी निवासी राजेश ई-रिक्शा चलाता था। उसने किराये पर ई-रिक्शा ली हुई थी। बताया गया कि वह शुक्रवार की शाम को ई-रिक्शा वापस करने गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा।

शनिवार सुबह नई मंडी क्षेत्र में गांव बझेड़ी के जंगल में उसका शव पड़ा मिला। पुलिस ने किसी तरह शव की शिनाख्त कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है। म्रतक मुजफ्फरनगर में मीडिया संगठन से जुडे शख्स का भाई बताया जा रहा हैं