मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार चल रही शीतलहर ने मौसम में ठंडक बना रखी है। न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रात में और सुबह कोहरा भी आ रहा है। आम जनजीवन सीधे प्रभावित हो रहा है।

जिले में सर्दी लगातार बनी हुई है। रात में कड़ाके की ठंड और सुबह के समय कोहरे की स्थिति बनी है। सोमवार को दिन में मौसम साफ तो रहा, लेकिन शीतलहर के चलते सूरज की गर्मी बेअसर दिखाई दी। दिन में चली शीतलहर की हालत यह है कि आम आदमी दोपहर के समय में भी कंपकंपा रहे थे। सर्दी का असर यहां बाजारों के खुलने से लेकर व्यापार तक पर पड़ा है।

हालत यह है कि बाजार देर से खुल रहे हैं और जल्दी बंद हो रहे हैं। बाजारों में शाम छह बजे के बाद सन्नाटा छा जाता है। न्यूनतम तापमान लगातार पांच डिग्री से नीचे बना हुआ है। सोमवार को यह 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आद्रता 92 प्रतिशत रिकार्ड की गई।