मुजफ्फरनगर| मुजफ्फरनगर शहर के नई मंडी कीर्तन भवन के पुजारी की पत्नी नहाने के लिए बाथरूम गई थीं। काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो वह बेहोश पड़ी थीं। आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कीर्तन भवन के मुख्य पुजारी शेखर की पत्नी सीता (35) बाथरूम में नहाने के लिए गई थीं। करीब एक घंटे बाद भी वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया।
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल की पत्नी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। सीता को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। मृतक मूल रूप से असम की रहने वाली थीं। मृत्यु की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। बाथयम में गीजर भी लगा हुआ था।