मुजफ्फरनगर। कोतवाली क्षेत्र के रांगडांग गांव में बच्चों में खेल के दौरान हुए विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें चार लोग घायल हो गए। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार सरकारी अस्पताल में कराया, जहां पर गंभीर हालत के चलते घायलों को रेफर कर दिया गया। दोनों से कोतवाली में घटना की तहरीर दी गई है।

गुरुवार को रांगडांग गांव में एक मंदिर पर बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। खेलने के दौरान बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद की जानकारी बच्चों के परिजनों को लगी। दोनों पक्षों में विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद दोनों में जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें एक पक्ष से गौरव, सौरभ जबकि दूसरे पक्ष से अक्षय राजन घायल हो गए। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर गंभीर हालत के चलते सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।