मुजफ्फरनगर. नोएडा के श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर त्यागी समाज के बीच नाराजगी व्याप्त है। बरला में समाज के लोगों ने सरकार के विरोध में धरना देकर सीओ सदर हेमंत कुमार को एक ज्ञापन दिया।
वक्ताओं ने कहा कि त्यागी समाज ने हमेशा देश की नि:स्वार्थ सेवा की है। कभी आंदोलन के नाम पर सरकारी संपत्ति को भी नुकसान नहीं पहुंचाया। देश की आजादी में कुर्बानी देकर इतिहास में नाम दर्ज कराया है। नोएडा में श्रीकांत त्यागी त्यागी प्रकरण में उसके परिवार के साथ जो बर्बरता हुई, वह निंदनीय है। सांसद महेश शर्मा की भूमिका भी संदिग्ध रही, उनकी संपत्ति की भी निष्पक्ष जांच हो। सपा प्रवक्ता सुनील साजन व सुमैया राणा पर भी नाराजगी व्यक्त की। अगर समाज को न्याय नहीं मिला तो देश व्यापी आंदोलन किए जाएंगे। ब्रजभूषण त्यागी, शुभम त्यागी, भोलू त्यागी, विशांत त्यागी, सचिन, ललित, अभिनव, संचित त्यागी, आर्यन, रजत, नीटू त्यागी, सुशील त्यागी, मोहित त्यागी आदि मौजूद रहे।