मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना टोल प्लाजा पर आज सैंकड़ों की संख्या में त्यागी समाज के लोगों ने पहुंचकर श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर आक्रोश दिखाते हुए अपनी मांगे पूरी ना होने पर धरना प्रदर्शन किया और टोल फ्री कराया।

आपको बता दें लगातार शासन एवं प्रशासन को त्यागी समाज के लोगों द्वारा श्रीकांत त्यागी के प्रकरण में श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी के साथ हुए उत्पीड़न व अन्य मांगों को लेकर कई सूत्रीय मांग की जा रही थी। जिसके पूरे न किए जाने पर आज त्यागी समाज के लोगों ने आक्रोश दिखाते हुए भारी संख्या में रोहाना टोल प्लाजा पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करते हुए टोल फ्री कराया।