सहारनपुर। जनपद के गागलहेड़ी निवासी एक युवती की शादी दिलबहार पुत्र जुलफान निवासी शेरपुर थाना बिहारीगढ़ के साथ होनी थी। मंगलवार को दूल्हा जैसे ही बरात लेकर पहुंचा तो केरल के जिला अन्नाकुलम निवासी उसकी प्रेमिका ने आकर निकाह रुकवा दिया।

उसका कहना था कि दिलबहार केरल में फर्नीचर का काम करता है। उसके साथ सात साल से संबंध हैं। उसने शादी का वादा कर रखा था, लेकिन बाद में आनाकानी करने लगा। दिलबहार से अपने संबंधों के फोटोग्राफ भी सभी को दिखाए। उसने बताया कि शादी से मना करने पर उसने 30 नवंबर को केरल के थाने में दिलबहार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

केरल से गागलहेड़ी पहुंची प्रेमिका के शादी में पहुंच कर प्रेमी का निकाह रुकवाने के बाद रात भर दूल्हा और उसका पिता पुलिस हिरासत में रहे। सुबह दूल्हे पक्ष द्वारा वधु पक्ष से माफी मांगते हुए शादी में खर्च हुई रकम लौटाने के बाद ही मामला निपटा। उधर प्रेमिका दूल्हे से ही शादी करने की बात कहते हुए वापस लौट गई।

बता दें कि मंगलवार को बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर खानाजादपुर निवासी दिलबहार पुत्र जुलफान गागलहेड़ी में बरात लेकर आया था। जैसे ही दुल्हन और दूल्हे का निकाह पढ़ा जा रहा था, तभी केरल से आई एक युवती ने खुद को सात साल से दूल्हे के साथ रिलेशनशिप में बताते हुए निकाह रुकवा दिया था।

इसके बाद लड़की पक्ष ने दूल्हे और उसके पिता को पुलिस के हवाले कर दिया था। रात भर दोनों पुलिस हिरासत में रहे। बुधवार सुबह दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष से माफी मांगते हुए शादी में खर्च हुई रकम वापस लौटते हुए समझौता कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को छोड़ा।

वहीं केरल से आई प्रेमिका दिलबहार से ही शादी करने की बात कहते हुए वापस लौट गई। उसका कहना था कि वह किसी और से दिलबहार की शादी नहीं होने देगी। दिलबहार केरल में फर्नीचर का काम करता है।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि केरल से विवाह समारोह में आई युवती द्वारा खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताने के बाद शादी टूट गई है। अभी किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।