बदायूं। बदायूं में पुलिसकर्मी की पत्नी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पड़ोस में ही रहने वाले युवक पर आरोप लगाया है कि उसने एक महीने पहले नहाते समय उसका अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़ित महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

पीड़ित महिला के पति यूपी पुलिस में कांस्टेबल हैं। वह पत्नी के साथ किराये पर मकान लेकर रह रहे थे। पड़ोसी युवक पानी लेने को उनके मकान मालिक के घर में आता जाता रहता है। किसी दिन उसने नहाते समय छत से सिपाही की पत्नी का वीडियो बना लिया। कुछ दिन बाद वीडियो दिखाकर महिला को ब्लैकमेल करने लगा।

महिला ने अपने पति से शिकायत करने की बात कही। इस पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला ने डर की वजह से युवक की हर बात मानना शुरू कर दी। कई दिन बाद उसने अपने पति को पूरी घटना बताई। इसके बाद पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुजरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।