आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के मलपुरा थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक नाबालिग को बेरहमी से पीटा। उसके शरीर के जख्म दरिंदगी की इंतहा को बयां कर रहे हैं। कसूर सिर्फ इतना था कि नाबालिग ने बहन के साथ छेड़खानी का विरोध किया था। ये मामला थाना मलपुरा क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा कि किशोर की बहन के साथ गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने छेड़खानी कर दी थी। जब इसकी जानकारी किशोर को हुई तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। इसी बात पर गुस्साए लोगों ने किशोर को पकड़ लिया। दबंगों ने चार घंटे तक बेल्ट से किशोर को बेरहमी से पीटा।

इस दौरान वो दबंगों के चंगुल से भाग निकला, तो आरोपी उसके पीछे तमंचा लेकर दौड़े। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुटना शुरू हो गई, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले।