मुज़फ्फरनगर। बुलंदशहर में ड्यूटी पर जा रहे दरोगा की हादसे के बाद मौत हो गई। बताया गया कि बुधवार रात बुलंदशहर आते वक्त कार डिवाइडर से टकरा गई थी, जिसमें दरोगा घायल हो गए थे।
कोतवाल ऋषिपाल सिंह ने बताया कि बुधवार रात हापुड़ देहात में तैनात एसआई रामपाल सिंह कार से अन्य दो पुलिसकर्मियों के साथ सिकन्दराबाद आ रहे थे। रात करीब 12.30 बजे एनएच-34 स्थित गुर्जर चौक के पास कार कोहरे के कारण डिवाइडर से टकरा गई थी।
जिसमें रामपाल सिंह नाक पर चोट लगने घायल हो गए थे। साथियों ने उपचार कराया और होटल में रुक गए। गुरुवार सुबह वह ड्यूटी जाने के लिए नहीं जागे, तो साथियों ने उन्हें जगाया। उन्हें निकट के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक दरोगा रामपाल सिंह मूल रूप से मुजफ्फरनगर के निवासी थे। हाल फिलहाल उनका परिवार सहारनपुर के थाना सदर बाजार के मोहल्ला लक्ष्मीपुरम में रह रहा है। दरोगा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।