मुज़फ्फरनगर : जनता इन्टरकॉलिज में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें युवाओं को मतदान के प्रति उत्साहित करने के लिये इंटरमीडियट की छात्राओं ने मतदान प्रकिर्या का प्रदर्शन किया।साथ ही किसान मसीहा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल द्वारा मां सरस्वती की पूजा के उपरांत किया गया।कॉलिज परिसर में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।तथा मतदान प्रक्रिया का तकनीकी व भौतिक प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों को मिश्रित खेती के लिये प्रेरित किया था। किसान उनके आदर्शों को अपनाएं। विकसित भारत का संकल्प प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिया है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है।
मुफ्त खाद्यान्न,मुफ्त आवास,महंगे इलाज के लिये पाँच लाख तक कि व्यवस्था सहित अनेक जनकल्याण की योजनाएं सरकार द्वारा जारी हैं। देश मे अनेक नये हाई वे का निर्माण लगातार जारी है। 2047 से पूर्व ही देश विकसित हो जायेगा।छात्र- छात्राएं उच्च शिक्षा व उच्च संस्कारों को प्राप्त कर देश की तरक्की में भाग लें।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रधानाचार्य राकेश कुमार,उपप्रधानाचार्य संजय सिंह,रामपाल सिंह,संजीव कुमार, कुश चौधरी,लोकेन्द्र, मेहनाज़,सुचित्रा,विनोद कुमार,प्रदीप निर्वाल,रविन्द्र सिंह,योगेन्द्र सिंह,सन्दीप राठी,महिपाल राठी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक देवेन्द्र सिंह ने की व संचालन विपिन राठी ने किया।