मुजफ्फरनगर। खतौली स्थिन नवीन मंडी स्थल में सपा-रालोद गठबंधन के भाईचारा जिंदाबाद सम्मेलन में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी जमकर दहाडे। उन्होने भाजपा सरकारों पर जमकर भडास निकाली।

इससे पहले गठबंधन के नेताओं की चेतावनी के बाद शुक्रवार की शाम को प्रशासन बैकफुट पर आ गया था और यहां की नवीन मंडी में ही भाईचारा सम्मेलन करने को अनुमति शर्तों के साथ दे दी गई। इस सम्मेलन में मुख्त अतिथि के रूप में रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह शामिल हुए। यहां उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार गन्ने का भाव खोलने को तैयार नहीं है। नीचे क्लिक कर देखें जयंत चौधरी के भाषण का वीडियो

रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह चौधरी ने कहा कि यह चुनाव वह हमेशा याद रखेंगे। खतौली से सीख लेकर तय किया है कि यह कारवां रुकने वाला नहीं है। तीन गांव में तो वह हर घर तक गए। उन्होंने कहा कि रालोद अब नए साल के बाद समरसता अभियान चलाने का फैसला किया है। साल 2023 में रालोद समरसता अभियान चलाएगा। खतौली में गठबंधन की रैली में उन्होंने कहा कि साल 2023 में वह खुद 15 सौ गांव में जाएंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन के जरिए व्यवस्था बदलने की लड़ाई है।

जयंत चौधरी का कहना है कि किसान परिवार की मासिक आय सिर्फ आठ हजार है, एक परिवार में कई-कई सदस्य होते हैं। सरकार के दलाल किसानों को परेशान करते हैं लेकिन किसानों की चिंता नहीं करते। चीन का दखल बढ़ रहा है लेकिन सरकार जवाब नहीं दे रही है। खतौली नवीन मंडी में रालोद-सपा गठबंधन का भाईचारा सम्मेलन को लेकर जिला प्रशासन ने अनुमति देने से मना कर दिया था। शनिवार की सुबह गठबंधन पदाधिकारियों ने कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर भाजपा नेताओं और जिला प्रशासन पर आरोप भी लगाए।