चौधरी जयंत ने हमला बोलते हुए कहा प्रधानमंत्री मोदी के पास झूठ बोलने की डिग्री है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लखनऊ की गद्दी त्यागनी पड़ेगी। देश की अर्थव्यवस्था खराब हालत में है लेकिन, सरकार को इससे कोई लेना देना नहीं है।
रालोद अध्यक्ष ने कहा कि अगर वह सत्ता में आए तो किसानों व बुनकरों का पिछला बिल माफ करेंगे और आगे का हाफ कर दिया जाएगा। युवाओं को एक करोड़ नौकरी दी जाएगी। महिलाओं के सम्मान की रक्षा की जाएगी। इस दौरान परिवर्तन संदेश रैली में पूर्व विधायक राजपाल बालियान, नूर सलीम राणा, राजेंद्र शर्मा, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, रमा नागर, परमेंद्र तोमर और नवाजिश आलम आदि मौजूद रहे।
बताया गया कि इस रालोद की इस परिवर्तन संदेश रैली की तैयारियां शुक्रवार को ही पूरी कर ली गई थी। रालोद नेताओं ने जिले भर में जनसंपर्क किया। रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा था कि बघरा की रैली ऐतिहासिक होगी।
शुक्रवार को जिलाध्यक्ष के नेतृत्त में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। जिलाध्यक्ष के अलावा रालोद के राष्ट्रीय सचिव चौधरी ब्रह्म सिंह बालियान, पूर्व प्रधान सोमपाल सिंह बालियान, क्षेत्रीय सचिव मास्टर राजपाल सिंह ने रालोद कार्यकर्ताओं के साथ रैली स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया था। राष्ट्रीय सचिव ब्रहम सिंह बालियान ने बताया था कि रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा भाजपा की केंद्र सरकार और राज्य सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है, जिससे किसान त्रस्त हैं। 2022 के चुनाव में किसान भाजपा सरकार को उखाड़ कर फेंक देंगे।
पुरकाजी क्षेत्र में झोंकी ताकत
लोकदल की आज बघरा में हुई परिवर्तन संदेश रैली को लेकर शुक्रवार को लोकदल नेताओं ने पुरकाजी क्षेत्र के कस्बा पुरकाजी व गांव भूराहेड़ी, लखनोती, सलेमपुर आदि में लोगों से संपर्क कर रैली में पहुंचने की अपील की थी। इस दौरान नेताओं ने कहा था कि तीन कृषि कानून वापस लेने में केंद्र सरकार ने बहुत देरी की है। यह कानून अगर सरकार पहले ही वापस ले लेती तो 700 किसान आंदोलन में शहीद ना होते।
भाजपा की नीतियों से प्रत्येक वर्ग दुखी : रंजनवीर
रालोद नेता चौधरी रंजनवीर सिंह प्रमुख ने कहा कि भाजपा की नीतियों से आमजन और किसान दुखी है। किसान विरोधी सरकार में व्यापारियों को भी नुकसान हुआ है।
</a