मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव में पेड काटते समय गिरे पेड के नीचे दबने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। बिना पुलिस कार्रवाई के परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।

गांव रतनपुरी थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर निवासी गजे सिंह पुत्र कटार सिंह घर के आंगन में खडे पेड को काट रहा था।  इसी दौरान पेड अचानक गजे सिंह के उपर गिर गया। जिससे वह पेड के नीचे दब गया।पेड के नीचे दबे युवक ने शोर मचाया तो मौके पर परिजन पहुंच गएं।

ग्रामीणों की मदद से गजे सिंह को पेड के नीचे से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते हाई सैंटर रेफर कर दिया गया। जिसकी उपचार के दौरान मोत हो गई।युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। बिना पुलिस कार्रवाई के मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।