काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड की पत्नी सीता दहल का आज निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थी। उन्हें आज सुबह दिल का दौरा पड़ा और डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। प्रचंड की पत्नी सीता दहल का नॉर्विक इंटरनेशनल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।
उनके निधन की खबर पाकर कई प्रमुख लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रचंड के बेटे का निधन भी हार्टअटैक से ही हुआ था। नेपाल की सियासत में खुद को स्थापित करने के लिए प्रचंड ने काफी संघर्ष किया है और संघर्ष के दौरान उन्हें अपनी पत्नी सीता दहल का हमेशा पूरा सहयोग मिला।
अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रचंड की पत्नी सीता दहल डायबिटीज और हाइपरटेंशन समेत कई बीमारियों से पीड़ित थीं। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थीं और अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा था। आज सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा और करीब साढ़े आठ बजे उनका निधन हो गया। सीता दहल ने 69 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।
जानकारों के मुताबिक सीता दहल को करीब दो साल पहले इलाज के लिए मुंबई भी लगाया गया था। उनका इलाज कराने के लिए प्रधानमंत्री प्रचंड भी उनके साथ मुंबई आए थे। सीता दहल पार्किसन जैसे लक्षण वाली दिमागी बीमारी से भी पड़ी थीं।
पीएसपी को मस्तिष्क की दुर्लभ बीमारी माना जाता है और इस बीमारी से पीड़ित मरीज को चलने फिरने, देखने, बोलने, निगलने और संतुलन बनाने में समस्या होती है। यह बीमारी मस्तिष्क की तंत्रिका कोशिकाओं पर असर डालती है। यह दुर्लभ बीमारी एक लाख में सिर्फ पांच-छह लोगों में ही दिखती है।
पिछले साल अक्टूबर महीने के दौरान भी सीता दहल की स्थिति काफी गंभीर हो गई थी और उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। नेपाल के विभिन्न अस्पतालों में इलाज के साथ ही भारत में भी उनका इलाज कराया गया मगर उनकी स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हो सका। बुधवार को हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली।
प्रधानमंत्री प्रचंड के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा तीन बेटियां और एक बेटा था। उनके बेटे प्रकाश दहल का भी दिल का दौरा पड़ने से ही निधन हुआ था। उनकी बड़ी बेटी ज्ञानू दहल का भी निधन हो चुका है। प्रचंड के दो और बेटियां रेनू और गंगा हैं। सियासी मैदान पर में प्रचंड को बुलंदी पर पहुंचाने में उनकी पत्नी सीता दहल की भी बड़ी भूमिका मानी जाती है।
प्रचंड के संघर्ष के दिनों में उन्होंने कंधे से कंधा मिलाकर प्रचंड का साथ दिया। उनके निधन की खबर पाने के बाद श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया हि। कई प्रमुख हस्तियों ने प्रचंड की पत्नी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।