कानपुर देहात। कानपुर देहात में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ापुर गांव के पास इटावा हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवक व एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक बाइक पर सवार रीतू यादव (23) निवासी नैला कटरा रसूलाबाद की मौत हुई है। जो कि प्राइवेट इंटर कॉलेज का शिक्षक था। इसी बाइक पर सवार पंकज यादव (22) निवासी नैला कटरा रसूलाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया।

जबकि दूसरी बाइक पर सवार एक पुरुष व महिला ने भीमौके पर ही दम तोड़ दिया है। जिनकी शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी है।