मुजफ्फरनगर। लम्बे समय से भाजपा के समर्पित नेता एवं वर्तमान में क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश रामकुमार सहरावत को बडी जिम्मेदारी दी गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष जनपद मुजफ्फरनगर एंवं वर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश राम कुमार सहरावत को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली का डायरेक्टर के पद पर मनोनित किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर उन्हें बधाईयां देने वालों का तांता लगा है।