मुजफ्फरनगर। जिले की सभी छह विधानसभा सीटों में बुढ़ाना से रालोद के राजपाल बालियान सबसे ज्यादा वोटों से जीते और चरथावल के पंकज मलिक ने सबसे कम वोटों से जीत हासिल की।
बुढ़ाना विधानसभा सीट पर रालोद के राजपाल बालियान ने जिले में सबसे बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा के उमेश मलिक को 28 हजार 310 मतो से हराया। बालियान को 131093 और उमेश मलिक को 102783 मत मिले। दूसरी बड़ी जीत मीरापुर से रालोद के चंदन चौहान की 27 हजार 380 मतो से रही। चंदन को एक लाख 7421 मत मिले और भाजपा के प्रशांत गुर्जर को 80 हजार 41 मत मिले। तीसरे नंबर की जीत शहर सीट पर भाजपा के कपिलदेव अग्रवाल की 18694 मतों से रही। कपिलदेव को 111794 और रालोद के सौरभ स्वरूप को 93100 मत मिले।
खतौली में भाजपा के विक्रम सैनी 16 हजार 351 मतों से जीते। विक्रम सैनी को एक लाख 657 मत मिले। रालोद के राजपाल सैनी को 84 हजार 306 मत मिले। पुरकाजी में रालोद के अनिल कुमार 6432 मतों से जीते। अनिल को 92572 और भाजपा के प्रमोद ऊटवाल को 86 हजार 140 मत मिले। चरथावल में सबसे कम अंतर पर जीत हुई। सपा के पंकज मलिक यहां 5334 मतों से जीते। पंकज को 97363 और भाजपा की सपना कश्यप को 92029 मत मिले।