लखनऊ. मेजर ध्यान चंद खेल विश्वविद्यालय को जल्द नया कुलपति मिलेगा। विश्वविद्यालय में कुलपति, रजिस्ट्रार व वित्त अधिकारी के पदों का सृजन किया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है। अब इन पदों को भरने के लिए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

मेरठ में प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। प्रमुख सचिव, खेल कल्पना अवस्थी की ओर से कुलपति, रजिस्ट्रार व वित्त अधिकारी के पदों के सृजन का आदेश जारी कर दिया गया है। फिलहाल इन पदों को अस्थाई रूप से 28 फरवरी 2023 तक के लिए सृजित किया गया है।

बीते जनवरी 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था। मेरठ के सरधना में 700 करोड़ रुपये की लागत से यूनिवर्सिटी बनाई जा रही है। इस विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स कोर्सेज में बीए व डिप्लोमा, सर्टिफिकेट, पोस्ट ग्रेजुएट, एमफिल व पीएचडी कराई जाएगी।

विश्वविद्यालय में 540 पुरुष और 540 महिलाएं यानी 1080 खिलाड़ी एक साथ ट्रेन‍िंग ले सकेंगे। 91 एकड़ में बनाई जा रही यूनिवर्सिटी में स‍िंथेटिक हाकी मैदान, ओलंपिक स्तरीय स्वीम‍िग पूल, फुटबाल मैदान, कबड्डी ग्राउंड व साइकिल वेलोड्रोम आदि की सुविधाएं होंगी।

नागर शैली में बनाया रहा है खेल विवि: खेल विवि भारत की प्राचीन नागर शैली में तैयार होगा। मंदिर निर्माण में इस शैली का अधिक उपयोग होता है। भारत के कई प्रसिद्ध मंदिर इसी शैली में निर्मित हैं। इनमें ओडीशा का कोणार्क मंदिर और जगन्नाथ मंदिर शामिल हैं।

उप्र के पहले खेल विवि में विश्वस्तरीय तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। गंगनहर के किनारे बनने वाले खेल विवि में राफ्टिंग व रोविंग, नौकायन जैसे जलीय खेलों का प्रशिक्षण भी होगा। इ