मुजफ्फरनगर. मुजफ्फरनगर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम मुठभेड़ के बाद एक लुटेरे को दबोच लिया। बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश से एक सप्ताह पहले महिला से लूटे गए 36 सौ रुपए भी बरामद हुए। बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

1 अक्टूबर को शाम को सिविल लाइन की दीपा शर्मा शॉपिंग करने गईं थीं। डॉ. गंगल वाली गली के बाहर पहुंची थी। बाइक सवार बदमाश पर्स और मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे।

सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया, “पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। मुखबिर से जानकारी मिली थी कि बझेड़ी रेलवे अंडरपास के पास कुछ बदमाश किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से आने वाले हैं। सिविल लाइन थाने की पुलिस ने बताए स्थान के आसपास चेकिंग अभियान चलाया।

शुक्रवार रात बताए स्थान पर चेकिंग के दौरान पुलिस को बाइक पर सवार होकर आते 2 संदिग्ध नजर आए। जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने बाइक मोड़कर तेज दौड़ा दी।

पुलिस ने शक होने पर उनका पीछा किया। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस पर फायर किया। आत्मरक्षा पुलिस ने फायर किया, तो एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जिसके बाद बाइक फिसल गई। दोनों बदमाश गिर गए। बदमाश के पैर में गोली लगने से दबोच लिया। उसका दूसरा साथी खेतों के रास्ते फरार हो गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल लाया गया है।”

प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन संतोष त्यागी ने बताया, “पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाश की शिनाख्त आरिफ उर्फ हड्डी मुल्ला निवासी 402 मल्हुपुरा थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। पूछताछ करने पर आरिफ हड्‌डी स्वीकार किया कि 1 अक्टूबर को अंसारी रोड गंगल वाली गली के समीप महिलाओं से पर्स लूट की घटना उसने तथा उसके एक अन्य साथी ने अंजाम दी थी। बदमाश पर लूट और चोरी के 6 से अधिक मुकदमा दर्ज हैं।

पुलिस ने दबोचे गए बदमाश आरिफ उर्फ हड्‌डी के कब्जे से लूटा गया पर्स जिसमें 3,600 रुपए नगद, 1 बाइक बिना नम्बर, 1 तमंचा, 1 जिंदा और 2 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किये।