मुजफ्फरनगर। जनपद की सभी विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। जिले में सभी छह सीटों पर मतगणनां के रुझान सामने आ गए है। जिले में तीन विधानसभा सीटांं पर आरएलडी जबकि तीन सीटों पर भाजपा भाजपा आगे चल रही है। नीचे सभी विधानसभाओं की मतगणना विस्तार से दी गई है।
जनपद की बुढाना विधानसभा सीट पर मतगणना में उठापठक शुरु हो गए है। शुरुआती दौर में आगे चल रहे भाजपा के उमेश मलिक अब रालोद के राजपाल बालियान से पिछड गए हैं। नीचे देखें किसे अब तक कितने वोट मिले
मुजफ्फरनगर शहर सीट पर शुरुआती दौर में आगे चल रही भाजपा अब पीछे चल रही है। ओर गठबंधन प्रत्याशी सौरभ स्वरूप आगे चल रहे हैं। नीचे देखें मुजफ्फरनगर विधानसभा की मतगणना विस्तार से
चरथावल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की सपना कश्यप लगातार आगे चल रही हैं। यहां सपा के पंकज कुमार मलिक पिछड रहे हैं। नीचे देखें चरथावल विघानसभा की मतगणना विस्तार से
मीरापुर विधानसभा सीट पर भी भाजपा आगे है। यहां गठबंधन से रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान अब मामूली अंतर से पीछे हैं। नीचे देखें विस्तार से
खतौली विधानसभा सीट पर आरएलडी के राजपाल सैनी आगे चल रहे हैं। भाजपा के विक्रम सैनी मतगणना में लगातार पिछड रहे हैं। नीचे देखें विस्तार से
पुरकाजी सीट पर भी अभी भाजपा आगे चल रही है। पुरकाजी से रालोद प्रत्याशी अनिल कुमार पिछड रहे है।ं नीचे देखें विस्तार से