मुजफ्फरनगर। जिले में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन प्रभावित रहा। दिन में काले बादल छाए रहे। शुक्रवार के सापेक्ष दिन का तापमान दो डिग्री कम रहा, जिससे ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान लुढ़ककर यहां इस मौसम का सबसे कम 12.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
सुबह के समय आकाश में घना कोहरा छाया रहा। सर्दी इतनी अधिक रही कि आम आदमी की दिनचर्या भी देरी से शुरू हो पाई। कोहरे से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। दिन में आकाश में काले बादल छाए रहे। दिन भर चली शीतलहर बादलों के छाए रहने से सर्दी अत्यधिक बढ़ गई। घने बादलों के कारण दिन भर सूरज के दर्शन नहीं हुए। मौसम में आद्रता 100 प्रतिशत रही। शनिवार को इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 12.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा।