मुजफ्फरनगर। खाईखेड़ी गांव के किसान का पांच बीघा गन्ना विद्युत तारों की चपेट में आने से जल गया। किसान ने थाना पुरकाजी पुलिस को तहरीर दी गई। किसान रविन्द्र पुत्र सुल्लड निवासी गांव खाईखेड़ी ने बताया कि पुरकाजी मार्ग पर उनका खेत है। जिसमे दस बीघा भूमि में गन्ना लगा है। विद्युत तार ढीले होने के चलते उसके गन्ने से टच होने से गन्ने में आग लग गई। जिससे पांच बीघा हजारों रूपये का गन्ना जल गया। पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि विद्युत जेई से इसकी पहले ही शिकायत करने के बाद उक्त घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।