मुजफ्फरनगर। शाहपुर कस्बे में प्राचीन शिव मंदिर के पास नगर पंचायत की ओर से 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित बरातघर का केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने लोकार्पण किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद कानून का राज स्थापित हुआ है। गरीबों व मजलूमों को न्याय मिल रहा है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कस्बे की बसी रोड से पहाड़न माता जाने वाले मार्ग का निर्माण कराने की घोषणा की। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक उमेश मलिक, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, छपरौली चेयरमैन संजीव खोकर, भाजपा नेता श्याम पाल सिंगल व जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी आदि मौजूद रहे।