चरथावल। केंद्रीय राज्य मंत्री डा. बालियान ने कहा मुजफ्फरनगर-चरथावल-थानाभवन मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण कराने का प्रस्ताव शासन को भिजवा दिया है। बडौत-बुढ़ाना मार्ग की तर्ज पर करीब डेढ़ महीने बाद सड़क निर्माण चालू हो जाएगा। उन्होंने रसूलपुर में करीब 12 गांवों को जोड़ने वाली सड़क के उच्चीकरण का शिलान्यास किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने चरथावल में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए और प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा को कार्यकर्ताओं के सम्मान करने की बात कहीं। मंत्री ने रसूलपुर में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत मंजूर 6.1 किमी सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। 287.95 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क से अमीगढ़, अजीजपुर, बधाई कलां, बड़कली, बहेड़ी, बधाई खुर्द, दधेडू कलां, होशियारपुर, जटनगलां, रसूलपुर और लुहारी खुर्द लाभान्वित होंगे।

मंत्री ने बताया मुजफ्फरनगर-थानाभवन मार्ग का जल्द चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भिजवा दिया है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, प्रधान प्रिंस सिंघल, प्रधान बिरालसी लोकेश पुंडीर, समिति सभापति कुबेर दत्त त्यागी, विजेंद्र त्यागी, बलवाखेड़ी के प्रधान पति अशोक पुंडीर, कृष्ण मित्तल, धर्मेंद्र पहलवान आदि मौजूद रहें।

मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, डा. विपिन त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा मच्छंदर सिंह पुंडीर, कुक्कू त्यागी, प्रशांत त्यागी, मिथुन त्यागी, विजेंद्र त्यागी, सचिन शर्मा, विजय त्यागी, अजय वर्मा ने श्रीराम दरबार का आकर्षक चित्र मंत्री को भेंट किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. बालियान ने तीन दिन पूर्व सड़क हादसे में मारे गए युवक ऋषभ और आशीष के परिजनों के बीच पहुंचकर संवेदना प्रकट की। लोगों की शिकायत पर उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक सहारनपुर से चरथावल मार्ग पर डग्गामार वाहनों पर पाबंदी लगाने और रोडवेज बसों के संचालन के लिए वार्ता की।