नानौता में देवबंद रोड स्थित कालोनी निवासी विजय कश्यप (53) के पिता प्रकाश चंद सिंचाई विभाग से पतरोल के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके बड़े भाई अजय कश्यप ब्लाक कार्यालय में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) हैं। मंगलवार रात जब विजय कश्यप के निधन की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी और दो बेटों सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। साथ ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, गौरव गर्ग आदि सहित भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर दुख प्रकट किया है।

विजय कश्यप मुजफ्फरनगर जनपद चरथावल विधानसभा सीट से तीसरी बार में विधायक बने। वह 2007 और 2012 में भी चरथावल सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन तब दोनों बार उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर से विजय कश्यप पर भरोसा जताया और इस बार विजय कश्यप नई विजयश्री हासिल की। इसके बाद वर्ष 2019 में उन्हें प्रदेश सरकार में राज्य बाढ़ नियंत्रण विभाग में मंत्री पद मिला।

विजय कश्यप ने राजनीति में आने से पहले संघ में काफी समय कार्य किया। वह नकुड़ में संघ के प्रचारक भी रहे। बाद में राजनीति क्षेत्र में उतरे और चरथावल सीट से चुनाव लड़ने से पहले भाजपा में सक्रिय हो गए थे। वेस्ट यूपी में भाजपा का बडा चेहरा बन गए थे विजय कश्यप, जानें भाजपा में कब-कब मिली बडी जिम्मेदारी, नीचे क्लिक कर अगले पेज पर जाएं