मुज़फ्फरनगर।  शनिवार को जानसठ के गांव राजपुर कलां में विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्य अतिथि एमएलसी वंदना वर्मा और बुढ़ाना के पूर्व विधायक उमेश मलिक सम्मिलित हुए। एमएलसी वंदना वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जाए। बुढ़ाना के पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि देश और प्रदेश सरकार ने विकास के तमाम कार्य किए हैं। लाभार्थियों को गैस का चूल्हा और प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

आपूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार, एडीओ कोऑपरेटिव विकास यादव, एडीओ समाज कल्याण सुधीर बालियान, पंचायत सचिव पंकज कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता विकास वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नजर सिंह गुर्जर, भाजपा मंडल अध्यक्ष इंदर सिंह कश्यप, कार्तिक काकरान, रवि मेहंदियान, चंचल चौधरी, शुभम आर्य, संजीव चौधरी, राजकुमार, राजू धीमान, रोशन लाल सैनी, अमरजीत सिंह, संजीव लंबरदार, प्रभु सिंह सैनी, घनश्याम प्रेमी मौजूद रहे।