मुजफ्फरनगर. जनपद में बारिश न होने व तेज धूप के चलते गर्मी से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। इस दौरान शहर में दोपहर के समय तेज धूप के चलते महिलाओं ने सर पर चुन्नी रखकर व चेहरा को ढककर खरीदारी की। वहीं अभी भी सही से बारिश नहीं होने के चलते फसलों में फंगल व फफूंदी आदि रोग लगने से फसल नष्ट हो रही है। जनपद में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस तो आर्द्रता 80 प्रतिशत दर्ज की गई।

गुरुवार को हालांकि सुबह के समय कम गर्मी रही। वही दिन भर हवा चलते रहने से गर्मी से तो राहत रही पर दोपहर के समय तेज धूप से बचने के लिए महिलाओं को मुंह पर कपड़ा लपेटना पड़ा। मौसम विभाग की माने तो 27 जून से 28 जून तक पश्चिम उत्तर प्रदेश में मानसनू आने की संभावना है। जनपद में तेज बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग की माने तो इस बार हार साल की अपेक्षा अधिक बारिश होनी है। वहीं अभी मौसम में तेजी से बदलाव होने के चलते मौसमी बीमारियों को खतरा भी बढ़ रहा है। जिला अस्पताल की बात करें तो आए दिन अस्पताल में सैकड़ों की संख्या में मरीज आ रहे हैं।

इनमें बुखार, खांसी व सांस संबंधित बीमारियां हो रही है। गर्मी भले ही कम हो पर गत दिनों हुई बारिश की वजह से गांव देहात में मच्छरों का आतंक देखा जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू कर दिया है। जनपद में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस तो आर्दता 80 प्रतिशत दर्ज की गई।