अपने कई गुणों के लिए मशहूर जैतून का पेड़ अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी के घर की शोभा बढ़ाने वाला है। शुभ माने जाने वाले 200 साल पुराने जैतून के पेड़ को अंबानी अब अपने घर के गार्डेन में लगाने की तैयारियां कर रहे हैं।

मुकेश अंबानी के जामनगर वाले बंगले में जल्द ही दो दुर्लभ जैतून के पेड़ होंगे, इन्हें आंध्रप्रदेश की एक नर्सरी में विकसित किया गया है। सालों पुराने जैतून के पेड़ (ओलिया यूरोपिया) को लगभग तीन साल पहले स्पेन से आंध्रप्रदेश के गौतमी नर्सरी में लाया गया था। बुधवार को इन दो बड़े पेड़ों को एक ट्रक पर लाद कर गुजरात भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि ये पेड़ गुजरात के जामनगर में स्थित अंबानी के घर के गार्डेन में लगाए जाएंगे। इस दौरान इन ट्रकों को पांच दिन का सफर करना पड़ेगा। पेड़ों को लाने में खर्च पर ऐसे तो नर्सरी ने कुछ नहीं बताया लेकिन सूत्रों की मानें तो अंबानी ने दो जैतून के पेड़ों पर लगभग 85 लाख रुपये खर्च किए हैं।

टीओआई के अनुसार इन दोनों पेड़ों की आयु 170 से 200 साल के बीच है। गौतमी नर्सरी के मालिक ने कहा कि पेड़ पुराने हैं और बड़े पॉलीथिन बैग में रखे गए हैं। इसे ले जाते समय ट्रक की अधिकतम स्पीड 30 किमी से अधिक नहीं होनी चाहिए। अनुमान है कि पेड़ 29 नवंबर तक जामनगर पहुंच जाएंगे।

मुकेश अंबानी!
नर्सरी के एक अन्य मालिक मार्गानी ने बताया कि उन्होंने एक साल पहले स्पेन से इन पेड़ों को आयात किया था। जिसके बाद स्थानीय वातावरण के अनुकूल होने के लिए इसे नर्सरी में रखा गया था। सालों पुराने ये पेड़ जब भारतीय वातावरण में अनुकुल हो गए तब इन्हें बिक्री के लिए रखा गया। इसके बाद पेड़ों के बारे में पता चलने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के कुछ अधिकारियों ने उनके नर्सरी से संपर्क किया और इसे खरीद लिया।

बात दें कि कुछ संस्कृतियों में जैतून के पेड़ों को पवित्र माना जाता है। भारत में भले ही जैतून के पेड़ व्यावसायिक स्तर पर नहीं उगाए जाते हैं लेकिन कई लोग मानते हैं कि वे अच्छे भाग्य और अच्छे स्वास्थ्य लाते हैं। जैतून के पेड़ उन कुछ पेड़ों की प्रजातियों में से एक हैं जो लंबे समय तक जीवित रहते हैं। कुछ जैतून के पेड़ 1000 साल से अधिक पुराने बताए जाते हैं।
</a