मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली इलाके के न्याजूपुरा मोहल्ले में बीती रात काली नदी में फंसी एक घायल गाय को बचाने में नगर पालिका की लापरवाही सामने आई है। घटना की जानकारी रामलीला टिल्ला के निवासियों ने कूकड़ा मंडी में स्थित नंदी गोशाला ट्रीटमेंट सेंटर को दी।
काली नदी में फंसी गाय के शरीर पर कई जगह गंभीर घाव हैं और ठंडे पानी में लंबे समय तक फंसे रहने के कारण उसकी हालत नाजुक हो गई। गोशाला की टीम ने घायल गाय को तुरंत अपने केंद्र ले जाकर उपचार शुरू किया।
स्थानीय निवासियों और गोशाला टीम का आरोप है कि उन्होंने इस मामले में नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को बार-बार कॉल किया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। स्थानीय लोगों ने इस लापरवाही को गंभीर मुद्दा बताते हुए डीएम से दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पशुओं के लिए खतरनाक हैं घटनाएं हालांकि गाय काली नदी में कैसे पहुंची, इसका पता नहीं चल सका है। लेकिन ठंड के इस मौसम में इस तरह की घटनाएं न केवल पशुओं के लिए खतरनाक हैं, बल्कि नगर पालिका की जिम्मेदारियों पर भी सवाल खड़े करती हैं। फिलहाल गाय का उपचार किया जा रहा है।