मुज़फ्फरनगर : केशव के साथ छोटा भाई भी बेड पर सो रहा था। कुछ देर पहले वह बेड से उठकर अपनी मां के पास जाकर सो गया था, नहीं तो उसकी जान को भी खतरा था।
चरथावल के किशनपुरा गांव में रात के समय बिस्तर पर सोए किशोर को सांप ने डस लिया। शरीर में जहर फैलने से किशोर की आंखों की रोशनी चली गई। परिजन उपचार के लिए डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, लेकिन किशोर की मौत हो गई।
पीड़ित पिता संदीप ने बताया कि उनका पुत्र केशव बृहस्पतिवार रात को बेड पर सोया था। तड़के तीन बजे उसकी करवट के नीचे सांप आ गया। बच्चे ने करवट बदली तो तब तक सांप पैर की तरफ चला गया। हड़बड़ाहट में बच्चे की आंख खुली तो सांप ने उसके कान पर डस लिया। बच्चे के शोर मचाने के बाद दूसरे पलंग पर सो रही रही दादी बिरमवती और मां पूनम ने सांप को देखा। केशव के पेट में बैचेनी बढ़ने पर ले परिजन उसे जिला चिकित्सालय में लेकर गए। लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
केशव को मृत घोषित करने के बाद भी परिजनों की तसल्ली नहीं हुई। परिजन उसे लेकर लेकर झांड फूंक वालों के यहां पहले रुड़की के भगवानपुर गए। उसके बाद बुढ़ाना, बुड़ीना खुर्द एवं रामराज गए। बुड़ीना खुर्द में दवा पिलाई। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। शुक्रवार रात 11.30 बजे शव को रामराज से लेकर गांव पहुंचे। शनिवार में शुकतीर्थ ले जाकर जल प्रवाह कर दिया गया।
एक कमरे में डबल बेड पर दो भाई सो रहे थे। उसके पास पलंग पर मां और दादी सो रही थी। केशव को सांप के डसने की घटना से कुछ देर पहले उसका छोटा भाई डबल बेड से उठकर मां पूनम के पास जाकर सो गया। इसी कारण उसकी जान बच गई। संदीप के चार पुत्रों में केशव सबसे बड़ा था।