मुजफ्फरनगर ।   तितावी थाना क्षेत्र के गांव बुड़ीना कलां निवासी पशु व्यापारी धर्मेंद्र पुत्र रिसम पाल सिंह की मध्य प्रदेश में हत्या कर दी गई। धर्मेंद्र की हत्या की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

बताया गया कि दीपावली से पहले पांच अक्तूबर को धर्मेंद्र परिवार को बताए बिना गायब हो गया था। इसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वहीं, फोन लोकेशन के आधार पर जांच हुई तो मध्य प्रदेश के जंगल में उसका शव बरामद हुआ। हत्या के आरोपी गांव के ही बताए गए हैं।

बताया गया कि गांव के अनेक लोग मध्य प्रदेश में कोल्हुओं पर काम करते हैं। उन्हीं पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। उधर, मृतक धर्मेंद्र की बेटी की आठ दिसंबर को शादी होनी है।