मुज़फ्फरनगर । दहेज उत्पीड़न के मामले में महिला ने बिचौलिया, पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता की15 फरवरी 2023 में शादी पानीपत में हुई थी। शादी में 15 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद वह सूरत में रहने चली गई थी। वह ससुराल वालों का कारोबार है। वहां जाकर पता चला की पति नशे का आदि है।

आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति नशे में मारपीट करता था और कई-कई दिन घर से बाहर रहता था। आरोप है कि एक दिन घर में अकेला पाकर देवर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोप है कि सास-ससुर से शिकायत की तो उन्होंने देवर का पक्ष लिया।

उसने मायके वालों को जानकारी दी तो वह एक मार्च को मायके लेकर आ गए। उन्होंने शादी कराने वाले बिचौलिया को भी जानकारी दी। आरोप है कि 24 अप्रैल को पति और अन्य ससुराल वाले बिचौलिया को लेकर मायके आए और जबरदस्ती ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर ससुराल वालों और बिचौलिया ने उनके साथ मारपीट की। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।