मुजफ्फरनगर । भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक ने एक सभा के दौरान आरएलडी पर विवादित टिप्पणी की। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मुजफ्फरनगर में भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक के बोल रालोद से गठबंधन पर बोलते हुए विवादित हो गए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। इसमें मलिक आरएलडी को लेकर हंसते हुए बयानबाजी कर रहे हैं।
गोयला गांव की सभा में पूर्व विधायक उमेश मलिक ने रालोद से गठबंधन को सही करार दिया। साथ ही यह भी कहा कि इससे दोनों दलों को मजबूती मिलेगी। इस दौरान वह कुछ लोगों का हवाला देकर हंसते हुए विवादित बयान भी दे गए। इसके बाद ठहाके गूंज उठे। मलिक ने यह भी कहा कि पूर्व शब्द खतरनाक है।
उन्हें लगा था कि अब उन्हें निवर्तमान कहा जाएगा, लेकिन रालोद से गठबंधन के बाद अब भूतपूर्व भी कह दिया गया है। इसके अलावा गठबंधन के बाद बागपत के बड़ौत का आवारा पशु की समस्या का उदाहरण भी दिया। मलिक बोले कि रालोद नेता ने कहा कि जब से गठबंधन हुआ है, पशु भी समझदार हो गए हैं। वह खेतों में नहीं सड़क पर घूम रहे हैं।