मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पर क्षेत्र के गांव मखियाली निवासी इकबाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बेटी नौशाबा की शादी मदीना कालोनी निवासी सुहैल के साथ हुआ था। सुहैल उसकी बेटी को प्रताडित करता था। दो दिन पहले आरोपी ने नौशाबा को गोली मार कर घायल कर दिया था। आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, फिलहाल उसका मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।