इसके अलावा वार्ड 11 में भाजपा के प्रवीण टेलर विजयी रहे। वार्ड 12 से अमरकांत मलिक चुनाव जीते हैं। वार्ड 13 में भाजपा की रूबी पत्नी विपिन त्यागी विजयी रही हैं। वार्ड 14 में भाकियू के विकास शर्मा विजयी रहे हैं। बघरा ब्लाक में जिला पंचायत में वार्ड 15 में भाजपा की सीमा पत्नी जोगेंद्र काला , वार्ड 16 में वीरेंद्र, वार्ड 17 में इरशाद, वार्ड 18 में सतेंद्र बालियान, वार्ड 19 में राहुल ठाकुर विजयी रहे हैं। वार्ड 20 में रालोद प्रत्याशी अंकित बालियान विजयी रहे। वार्ड 21 में भाजपा के प्रमोद कश्यप विजयी रहे। वार्ड 22 में सपा की बिलकिश बानो विजयी रहीं। वार्ड 23 में रालोद के गज्जू खान की पत्नी विजयी रहीं। वार्ड 24 में भाजपा के रामनाथ सिंह ठाकुर विजयी रहे। वार्ड 25 में निर्दलीय सलीम विजयी रहें। वार्ड 26 में भाजपा के विजय चौधरी विजयी रहें।

वार्ड 27 में रालोद के यशपाल प्रमुख विजयी रहें। वार्ड 28 में नूरजहां विजयी रहीं। वार्ड 29 में मनोज राजपूत विजयी रहें। वार्ड 30 में शोकीन विजयी रहें। वार्ड 31 में राफे व वार्ड 32 से भाजपा के तुषार चौहान विजयी रहे। वार्ड 33 निर्दलीय रिहान त्यागी विजयी रहे। वार्ड 34 में भाजपा की पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष वंदना वर्मा विजयी रहीं उन्होंने रालोद के जिलाध्यक्ष अजित राठी की पत्नी को पराजित किया है। वार्ड 35 में आजाद समाज पार्टी की प्रत्याशी शबा पत्नी शान मौहम्मद विजयी रहीं। वार्ड 36 में निर्दलीय फरहाना पत्नी शाहनजर विजयी रहीं। वार्ड 37 से जूली जाटव निवासी किथौडा विजयी घोषित कर दी गई हैं। वार्ड 38 में भीष्म गुर्जर व वार्ड 39 में शाहनवाज विजयी रहें। वार्ड 40 में शाबिदा बेगम विजयी रहीं। वार्ड 41 में सपा नेता मौहम्मद नियाज की भाभी जहीन बेगम निवासी मखियाली विजयी रहीं। वार्ड 42 में भाजपा के वीरपाल निर्वाल और रालोद के प्रभात तोमर के बीच कांटे का संघर्ष रहा, लंबी जद्दोजहद के बाद प्रभात तोमर विजयी घोषित कर दिए गए। इस दौरान हंगामा भी हुआ। भाजपा नेता मतगणना केंद्र पर धरना देकर भी बैठ गए थे। वार्ड 43 से अनुराधा देवी विजयी घोषित की गई हैं।